रांची। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। इसके साथ ही मौत का सिलसिला भी जारी है। आज रिम्स के न्यूरो वार्ड में इलाजरत 22 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई है। इसके बाद अबतक झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5210 पहुंच चुकी है। वहीं पिछले 20 दिनों में कोरोना से झारखंड में 68 लोगों की मौत हुई है। रिम्स में अलग अलग वार्डों में कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। जिनमें से 10 बच्चे भी शामिल हैं। उनका इलाज पेडियाट्रिक और पेडियाट्रिक सर्जरी में चल रहा है। फिलहाल रिम्स में 71 कोरोना मरीज इलाजरत हैं।
रिम्स में कोरोना से 22 साल की महिला की मौत
रांची। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। इसके साथ ही मौत का सिलसिला
1 मिनट में पढ़ें
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव को Google Discover और News पर फ़ॉलो करें
झारखंड और बिहार की हर बड़ी ख़बर सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ीड में पाएँ