बिजली का स्वीच आॅन करते ही महिला को लगा करंट, क्षेत्र में अफरातफरी

धनबाद। पाथरबंगला जामाडोबा निवासी असंगठित मजदूर धनंजय राम की 32 वर्षीय पत्नी मीरा देवी की मौत आज सुबह बिजली करंट से हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जामाडोबा आर एस फीडर सेंटर 200 केबी का ट्रांसफॉर्मर पोल लगा हुआ है। सुबह 4 बजे 11 हजार केबी का तार टूट कर गिर गया। तार टूटने की आवाज सुन कर कई लोग घर छोड़ कर बाहर निकल गए। इसी बीच मीरा देवी ने नहाने के लिए बाथरूम गई। बाथरूम का बल्ब जलाने के लिए स्वीच आॅन किया तो करंट की चपेट में आ गई। उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बोर्रागढ़ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा करा कर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया है। मृत महिला के ससुर श्याम सुंदर ने बताया कि सुबह 11 हजार का तार टूट कर गिरने के बाद पड़ोस के स•ाी लोग घर छोड़ कर बाहर निकल गए। जबकि पूरे मुहल्ले में अफरातफरी मच गया। लोग दहशत में रहे, फिर बिजली वि•ााग के कर्मचारियों ने आकर लाइन काटा तब स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।