छठ पूजा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को घाटों के प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपाय
पटना के एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान, यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक रास्तों, वाहन प्रतिबंध और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
पूरे पर्व के दौरान क्विक रिस्पॉन्स टीम 24 घंटे अलर्ट रहेगी। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए NDRF और SDRF की टीमें नाव, लाइफ जैकेट और प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ घाटों पर तैनात रहेंगे।
बिजली सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी
बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऊर्जा विभाग ने विशेष निगरानी की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को बिजली संबंधी शिकायत या आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।
