बिहार के मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक कार्यक्रम में जानकारी दी कि राज्य में अब तक 2 करोड़ 9 लाख राशन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे लगभग 8 करोड़ 46 लाख लोग जन वितरण प्रणाली का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने दीपावली तक 24 लाख नए लाभुकों को राशन व्यवस्था से जोड़ने की योजना की भी घोषणा की।

राशन कार्ड के लिए आवेदन की अपील

मुख्यमंत्री ने पात्र लोगों से राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन प्राप्त होने के 30 दिनों के भीतर नए राशन कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

आयुष्मान भारत योजना का विस्तार

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने बताया कि राशन कार्डधारकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस योजना के तहत लगभग पौने तीन करोड़ नए लोगों को शामिल किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त हो सके।