झारखंड राज्य मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 नवंबर को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन के कैबिनेट कक्ष में आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा
छठ पर्व के बाद होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। यह बैठक राज्य के विकास योजनाओं और नीतियों पर चर्चा का एक प्रमुख मंच होगी, जहां विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।
