जामताड़ा: विशेष ट्रेन संख्या 06131 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–दरभंगा टीओडी एक्सप्रेस का प्रस्थान 11 नवम्बर (बुधवार) को सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन दरभंगा पहुंचने के लिए 13 नवम्बर (शुक्रवार) को दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी।
आसनसोल मंडल में ठहराव
इस ट्रेन के आसनसोल मंडल में ठहराव 12 नवम्बर को दुर्गापुर, आसनसोल और चित्तरंजन तथा 13 नवम्बर को मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा।
वापसी यात्रा की जानकारी
ट्रेन संख्या 06132 दरभंगा–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल टीओडी एक्सप्रेस 14 नवम्बर (शनिवार) को दरभंगा से दोपहर 3:00 बजे प्रस्थान करेगी और 16 नवम्बर (सोमवार) को शाम 3:45 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। इस दौरान आसनसोल मंडल में ठहराव 14 नवम्बर को जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन और आसनसोल तथा 15 नवम्बर को दुर्गापुर स्टेशन पर होगा।
