राज्य भर में शोक की लहर, जुटने लगे झामुमो कार्यकर्ता

गांडीव रिपोर्टर

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का देहावसान हो गया है। उन्होंने राजधानी के हिल व्यू हॉस्पिटल में अंतिम साँसे ली, जहां पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की जानकारी डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है। उनके निधन से सोरेन परिवार सहित पूरे राज्य में में शोक का माहौल है। रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी थीं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद परिवार, करीबियों और समर्थकों के बीच शोक की लहर है।राज्य भर से कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का रांची आना शुरू हो गया है।