Ramgarh Accident :रामगढ़–बोकारो मार्ग (एनएच–23) पर आलू लदे ट्रक ने स्कूली ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो ट्रक के ऊपर ही पलट गया। घटना में 3 बच्चे और ऑटो ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बच्चों को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।
रामगढ़–बोकारो मार्ग (एनएच–23) पर गोला स्थित मठवाटांड़ के दामोदर होटल के समीप मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। करीब 7.30 बजे आलू लदे एक अनियंत्रित एलपी ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो वैन को को टक्कर मार दी।

इस हादसे में ऑटो ट्रक के ऊपर ही पलट गया, जिसमें ऑटो चालक और 3 बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए।
घटनास्थल पर ही हुई बच्चों की मौत
ट्रक की टक्कर से ऑटो वैन ड्राइवर और 3 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ( Ramgarh Accident )
हादसे में घायल बच्चा
ऑटो में कुल 20 बच्चे सवार थे। सभी बच्चों की उम्र 10–12 साल के बीच है। आनन–फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए गोला सीएचसी में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सभी बच्चों को रिम्स रेफर किया गया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके रामगढ़ हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने लिखा कि ‘रामगढ़ के गोला में स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर से वैन चालक समेत 3 बच्चों के निधन की दुःखद खबर से मर्माहत हूं।मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।'( Ramgarh Accident )
यह भी पढ़े… 24 घंटों में 20 बार कांपी धरती, 126 की मौत
