गांडीव रिपोर्टर,
वाराणसी। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने आज वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के पावन धाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

श्री सेठ ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की कृपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा और शक्ति मिले, यही कामना की। इसके साथ ही उन्होंने वाराणसी में काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव जी के पावन मंदिर में दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने बाबा काल भैरव से सबके सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

