केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को लोकसभा और विधानसभा की सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस फैसले के साथ-साथ महिला आरक्षण से संबन्धित नए परिसीमन बिल को भी स्वीकृति मिल गई है, जिसे 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।
महिलाओं को मिलेगा आरक्षण
सितंबर 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत विधायिका में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, महिलाओं को इसका लाभ तभी मिलेगा जब नया परिसीमन पूरा हो जाएगा। नए परिसीमन के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 815 होने की उम्मीद है। अगले 25 वर्षों तक इन सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा, और किसी भी राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या में कमी नहीं की जाएगी।
झारखंड में सीटों की वृद्धि
परिसीमन बिल के लागू होने पर झारखंड में लोकसभा सीटें 14 से बढ़कर 21 और विधानसभा सीटें 81 से बढ़कर 121 हो जाएंगी। केंद्र सरकार के इस निर्णय ने झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों में सीटों की संख्या में बढ़ोतरी को लेकर खुशी है, लेकिन लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं में होने वाले बदलाव को लेकर विभिन्न आशंकाएं भी व्यक्त की जा रही हैं।
अन्य राज्यों में सीटों की बढ़ोतरी
- उत्तर प्रदेश: 80 से 120
- महाराष्ट्र: 48 से 72
- पश्चिम बंगाल: 42 से 63
- बिहार: 40 से 60
- तमिलनाडु: 39 से 59
- मध्य प्रदेश: 29 से 44
- कर्नाटक: 28 से 42
- गुजरात: 26 से 39
- राजस्थान: 25 से 38
- उड़ीसा: 21 से 32
- केरल: 20 से 30
- तेलंगाना: 17 से 26
- असम: 14 से 21
- झारखंड: 14 से 21






