सोबरन मांझी की शहादत ने झारखंड आंदोलन को दी प्रेरणा

झारखंड के मुख्यमंत्री ने सोबरन मांझी की शहादत को झारखंड आंदोलन की प्रेरणा बताते हुए कहा कि वे एक शिक्षक थे और सामंती सोच एवं शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उस समय इस घटना के महत्व को बहुत कम लोग समझ पाए थे, लेकिन धीरे-धीरे यह घटना समाज में गूंजती चली गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोबरन मांझी की शहादत से निकली चिंगारी को दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आगे बढ़ाया। उनके संघर्ष ने आदिवासी और मूलवासी समाज को एकजुट किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, आज झारखंड के लोग जिस अधिकार और सम्मान के साथ अपनी बात रखते हैं, उसके पीछे लंबे संघर्ष और कई लोगों की शहादत का योगदान है।