रांची:
जैक परीक्षा आवेदन की नई तिथि: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने वर्ष 2027 की वार्षिक मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब छात्र बिना विलंब शुल्क के 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई छात्र विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना चाहता है, तो वह 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच आवेदन कर सकता है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए आवेदन पत्र जैक की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के एग्जाम फॉर्म पोर्टल पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है।