गांडीव रिपोर्टर

रांची। झारखंड सरकार ने शराब घोटाला मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे को निलंबन मुक्त कर दिया है। निलंबन से मुक्त होने के बाद उन्होंने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग में योगदान दिया।

एसीबी ने शराब घोटाले में मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों के साथ कथित साजिश कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके खिलाफ दो और मामले दर्ज हुए, जिनमें प्रभाव का इस्तेमाल कर करीबी लोगों के नाम पर गलत तरीके से म्यूटेशन कराने का आरोप है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आए थे।