गांडीव रिपोर्टर
रांची। एसएसपी राकेश रंजन ने जिले में एक ही थाना में कई वर्षों से पदस्थापित 459 पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों का तबादला कर दिया है। सभी को अलग-अलग थाना, ओपी और प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है।जारी राँची जिलादेश संख्या 2637/26 में कहा गया है कि उक्त पुलिसकर्मियों एवं हवलदारों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित थाना/ओपी/प्रतिष्ठान में पदस्थापित किया जाता है। सभी को आदेश दिया गया है कि अविलंब नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें।वहीं, पारचारी प्रभारी-प्रथम, पुलिस केन्द्र, राँची को भी आदेश का अविलंब अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
