गांडीव रिपोर्टर
रांची। गोंदा डैम का जलस्तर अभी बढ़ गया है।इसको लेकर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गोंदा, रांची के कार्यपालक अभियंता कार्यालय ने आम नागरिकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार, जब गोंदा डैम का जलस्तर 2128.00 फीट तक पहुंच जाएगा, तो उसके गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं।
डैम का गेट खोलने से पहले सुरक्षा के नजरिए से तीन बार सायरन बजाया जाएगा, ताकि आसपास के लोगों को समय पर चेतावनी मिल सके। यह एक तेज, लगातार बजने वाली आवाज होगी, जिसकी चेतावनी को समझना जरूरी है।गोंदा डैम के आसपास रहने वालों को लगातार सतर्कता बरतने की ज़रूरत है।






