एक छात्रा की आवाज सुनकर हॉस्टल में अन्य छात्राएं और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आग लगने की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल की एक यूनिट ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हॉस्टल में पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, आग की चपेट में आने से कमरे में रखे बिस्तर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा।
