आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण मामले में ईडी की टीम अब तक कई लोगों से पूछताछ की है. इस पूछताछ में ईडी की टीम को कई अहम जानकारियां मिली है. जिसके आधार पर टीम आगे की कार्रवाई कर रही है. ईडी की टीम जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव और विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ कर सकती है. सूत्रों की माने तो ईडी की टीम साहिबगंज पहुंच गई है और कभी भी पंकज मिश्रा और पिंटू से पूछताछ हो सकती है.इस मामले को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है और कहा कि ‘अब बारी झारखंड के मुख्यमंत्री जी के विभीषण व परम सलाहकार जिनके अंदर व बाहर दोनों दरबारी बिखर गए. वैसे परम ज्ञानी पिंटू श्रीवास्तव की है, जल्द ही माइनिंग लीज धौंस से लेने के खुशी में केंद्रीय एजेंसियों के सामने होंगे
ईडी पहुंची साहिबगंज, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार और विधायक प्रतिनिधि से हो सकती है पूछताछ
आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण मामले में ईडी की टीम अब तक कई लोगों से पूछताछ की है. इस पूछताछ में
1 मिनट में पढ़ें
विज्ञापन
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव से जुड़े रहें
ताज़ा ख़बरें तुरंत पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें