गिरिडीह में रिश्वत लेते पकड़े गए प्रदीप मंडल

गिरिडीह के चैताडीह मातृ-शिशु केंद्र में कार्यरत एमएसडब्ल्यू प्रदीप मंडल को एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। जनता जागरुकता संघ द्वारा किए गए इस ऑपरेशन में प्रदीप मंडल जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के लिए 2500 रुपये की मांग कर रहा था। यह राशि 100-100 रुपये के 25 नोटों के रूप में ली जा रही थी, जिसका वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड किया गया।

सिविल सर्जन द्वारा कार्रवाई की अनुशंसा

इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद, सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह ने 4 मई को पत्रांक 1209 जारी कर उचित कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके आधार पर 6 मई को बालाजी डिटेक्टिव फोर्स नामक निजी एजेंसी ने प्रदीप मंडल और उनके सहयोगी मनीष गिरि को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया।