जामताड़ा: जिले में एक गंभीर चाकूबाजी की घटना में शिवा पासी की बांह काट दी गई, जबकि उनके छोटे भाई केशव पासी को भी मारपीट कर घायल किया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को जामताड़ा के SDPO वसीम रजा और मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली।

पुलिस अधिकारियों ने शिवा पासी, उनके छोटे भाई केशव पासी और पत्नी रिया पासी से बात की। परिवार के सदस्यों ने हमलावरों की संख्या, उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियारों और घर में हुई वारदात के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।