इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा भड़क गयी. जिसमें करीब 129 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 180 से ज्यादा लोग घायल हो गये. मरने वालों में दो पुलिस वाले भी शामिल हैं. इस हिंसा के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों को निलंबित कर दिया है. एएनआई के मुताबिक, मलंग रीजेंसी के कांजुरुहान स्टेडियम में अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया क्लब के बीच मैच हो रहा था. इस मैच को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे थे. इस फुटबॉल मैच में अरेमा की टीम हार गयी. हार से निराश होकर फैंस भड़क गये और आपस में लड़ने लगे
ईस्ट जावा पुलिस के मुताबिक, मैच के नतीजे से नाराज लोग फुटबॉल मैदान में घुसकर मारपीट करने लगे. हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस छोड़नी पड़ी. जिसके बाद कांजुरुहान स्टेडियम में भगदड़ मच गयी. इस भगदड़ में मैदान में ही 34 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 93 लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. मरने वालों में दो पुलिस वाले भी शामिल हैं. खबरों की मानें तो स्टेडियम में क्षमता से ज्यादा लोग मैच देखने पहुंचे थे. ऐसे में हिंसा होने पर पुलिस भीड़ को काबू नहीं कर पायी.
इंडोनेशिया के फुटबॉल संघ (PSSI) ने शनिवार देर रात एक बयान जारी कर घटना पर खेद व्यक्त किया. संघ ने पीड़ितों के परिवारों और घटना के लिए सभी पक्षों से माफी मांगा. साथ ही फुटबॉल संघ एक टीम मामले की जांच करने के लिए मलंग रवाना हो गयी है. साथ ही लीग ने हिंसा के बाद एक सप्ताह के लिए खेलों को निलंबित कर दिया है. अरेमा एफसी टीम को इस सीजन के बाकी मैचों के लिए मेजबानी करने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है.
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!