कोडरमा। कोडरमा-गया रेलखंड के पोल संख्या 411/19-20 के बीच ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी देते हुए आरपीएफ प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि रविवार की रात 8 बजे किसी ट्रेन के लोको पायलट ने सूचना दी। कि दिलवा नाथगंज के बीच रेल पटरी के निकट एक युवक गिरा पड़ा है। सूचना के बाद आरपीएफ प्रभारी जवाहरलाल ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने जवानों को घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया। जहां जवानों ने घटनास्थल से थोड़ी दूर नाले में गिरा युवक को कराहते देखा। उसे सुरक्षित एक मालगाड़ी के जरिए कोडरमा लाया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। काफी रक्त स्त्राव होने से इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसकी पहचान के लिए शव को सुरक्षित रखा गया है।
ट्रेन से गिरकर घायल अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत
कोडरमा। कोडरमा-गया रेलखंड के पोल संख्या 411/19-20 के बीच ट्रेन से गिरकर घायल हुए एक अज्ञात युवक की इलाज के
1 मिनट में पढ़ें
विज्ञापन
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव से जुड़े रहें
ताज़ा ख़बरें तुरंत पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें