TSPC का सब-जोनल कमांडर रौशन जी ने किया सरेंडर

by Aaditya HridayAaditya Hriday
Published: Updated:

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां नक्सलवाद पर नकेल कस रही लातेहार पुलिस ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने में सफलता हासिल की है. इस सफलता में प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC का सब-जोनल कमांडर दशरथ उरांव उर्फ रौशन जी ने आज लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट गया है.

रौशन के आत्मसमर्पण से जहां पुलिस का मनोबल उंचा हुआ है. वहीं टीएसपीसी संगठन को तगड़ा झटका भी लगा है. सरेन्डर किया नक्सली पूर्व में भाकपा माओवादी में शामिल था. जो बाद में आक्रमण जी के संपर्क में आकर टीएसपीसी में शामिल हो गया. इसके विरुद्ध लातेहार जिला के अलावे चतरा और लोहरदगा में कुल 59 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पूरी प्रक्रिया पर पलामू प्रक्षेत्र आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि सरकार की आत्मसमर्पण नीति बेहद लाभप्रद है. उग्रवादी तथा मुख्यधारा से भटके लोग इस आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं और पुलिस के समक्ष सरेंडर करें. अन्यथा पुलिस अपनी कार्यवाही नक्सलियों के विरूद्ध कर रही है. डीआईजी ने बताया कि सरेंडर किए हुए नक्सली पर विभिन्न थाने में 59 मामले दर्ज हैं. वहीं सरेंडर किए हुए नक्सली को डीआईजी तथा एसपी ने बुके देकर और ईनाम की राशि देकर स्वागत किया.

वहीं नक्सली रौशन ने बताया कि सरकार के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति “नई दिशा” से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया हूं. कहा कि आईजी राजकुमार लकड़ा और लातेहार एसपी अंजनी अंजन द्वारा भी मुख्यधारा में जुड़ने के लिए मनोबल बढ़ाये. वहीं अन्य नक्सलियों को भी मुख्यधारा में जुड़कर सरकार के नीति से लाभान्वित होने की बात कही. मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट, एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र, अजीत कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

Your Opinion on this News...

You may also like

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More