रामगढ़ पतरातु पिठोरिया घाटी क्षेत्र के राहढा पुल के पास जिंदल स्टील प्लांट के ट्रांसपोर्टिंग ट्रेलर के चपेटे में आने पर बाइक सवार सोनू कुमार पतरातु मड़ाई टोला निवासी और रांची जगन्नाथ पूर की एक युवती की मौत हो गई।


जिसके बाद मृत के परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या मे देर रात्रि जिंदल स्टील प्लांट के बी गेट और फोर लेन को पूरी तरह जाम कर दिया। इस बीच जिंदल स्टील प्लांट का अंदर बाहर जाने का आवागमन पूरी बंद रहा।

लोगों ने मृत के परिजनों को नौकरी मुआवजा का मांग करते हुए। मृतक के डेड बॉडी को लेकर धरने पर बैठे रहे।जिसके बाद आज सुबह 3 बजे ग्रामीण परिजन व जिंदल स्टील प्लांट के बीच फोन के माध्यम से पुलिस ने वार्ता कराई जिसमें जिंदल कंपनी ने 3 लाख मुआवजा देने की बात कही वहीं ट्रांसपोर्ट कंपनी 2 लाख जिसके बाद डेड बॉडी को उठाया गया।