डोरंडा में 500 लोगों को करेंगे संबोधित
Gandiv Reporter: विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही झारखंड का सियासी पारा चढ़ने लगा है। टिकट बंटवारे और सीटों की शेयरिंग को लेकर हो रही माथापच्ची के बीच देश के बड़े नेताओं का झारखंड दौरा शुरू हो चुका है। आज लोकसभा में विपक्षी दलों के नेता राहुल गांधी रांची पहुँच चुके हैं। कल शाम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव भी रांची पहुँचकर अपने दल के नेताओं के साथ मंत्रणा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर अपनी बात रख चुके हैं ।
राहुल गांधी प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी आज रांची के डोरंडा शौर्य सभागार में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे से संविधान सम्मान कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें 500 लोगों को आमंत्रित किया गया है।सिर्फ निमंत्रण वाले ही कार्यक्रम में शामिल हो पाएंगे।

