चुनाव में नामांकन के दौरान अनंत सिंह ने अपने और पत्नी नीलम देवी के संपत्ति का खुलासा किया है। उनके नाम पर कुल संपत्ति लगभग 100.61 करोड़ रुपये दर्ज है, जिसमें 39.73 करोड़ रुपये चल संपत्ति और 60.87 करोड़ रुपये अचल संपत्ति शामिल हैं।

आय के स्रोत

अनंत सिंह की आय का मुख्य स्रोत व्यवसाय, कृषि, विधायक वेतन, पेंशन और मकान किराया है। उनके हलफनामे में उल्लेख है कि पटना की दर्प कंस्ट्रक्शन कंपनी में उनकी 34.375 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसमें उनका निवेश 10.18 करोड़ रुपये है।

नीलम देवी की संपत्ति

नीलम देवी की भी विभिन्न कंपनियों में हिस्सेदारी है, जिनमें राजनंदनी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और एसएसजीसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ये कंपनियां मुख्य रूप से कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट के क्षेत्र में कार्यरत हैं।