प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 नवंबर को बिहार का दौरा करेंगे, जिसमें राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरे का सबसे प्रमुख कार्यक्रम कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल का उद्घाटन होगा।
महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन
इसके अलावा, वैशाली जिले में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क और औद्योगिक कॉरिडोर से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। इस पार्क में करीब 1234.42 एकड़ भूमि पर विकास कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
अन्य योजनाओं को मिलेगी गति
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, भागलपुर में प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय और सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जैसी योजनाओं को भी गति मिलने की उम्मीद है। यह योजनाएं बिहार के बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
