पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, कार्यक्रम छोड़कर लौटे

बिहार के सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक कार्यक्रम के दौरान जब वे भाषण दे रहे थे, तभी उन्हें असहज महसूस हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे माइक थामे हुए थे, लेकिन अचानक उन्हें चक्कर आने लगा।

घटना के समय कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी सहायता की। उन्हें कुर्सी पर बैठाया गया और उनके सिर पर पानी डाला गया। कुछ समय बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली। जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव ने दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले माता रानी के दर्शन किए थे। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा।