रांची के बेटे का पार्थिव शरीर वियतनाम से लाने में मदद करेगा जिला प्रशासन
गांडीव रिपोर्टर
रांची। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर जिला प्रशासन 25 सितंबर 2026 को वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार बंसी के पार्थिव शरीर को रांची लाने के लिए प्रयासरत है। रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री से मृतक के परिजनों ने आज उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मुलाक़ात की। जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पार्थिव शरीर को शीघ्र रांची लाने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं।
जानकारी हो कि कांके नगर निवासी राजा कुमार बंसी की वियतनाम में दिनांक 25 सितंबर 2026 हुई दुखद सड़क दुर्घटना में अगले अहले सुबह 26 सितंबर 2026 मृत्यु हो गई थी। उनके पार्थिव शरीर को शीघ्र रांची लाने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय कर हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव, नंद किशोर चंदेल, वार्ड 27 के पार्षद एवं मृतक के परिजन उपस्थित थे।
