रामगढ़ में सरदार पटेल की जयंती समारोह मनाया गया

रामगढ़ के पटेल चौक स्थित पटेल भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और मांडू के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो भी उपस्थित थे।

श्रद्धांजलि अर्पित

समारोह के दौरान नेताओं ने सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उनके योगदान और देश की एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया गया।