जामताड़ा:
भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर शालीमार–थावे, राँची–गोरखपुर और दुर्ग–बरौनी के बीच पूजा स्पेशल ऑन डिमांड (TOD) ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाए जाएंगे।
शालीमार–थावे पूजा स्पेशल ट्रेन
शालीमार से पूजा स्पेशल ट्रेन (08021) 06, 13 और 20 नवंबर 2026 को सुबह 10:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन भोर 04:00 बजे थावे पहुंचेगी। वापसी के दौरान, ट्रेन (08022) 07, 14 और 21 नवंबर 2026 को सुबह 09:00 बजे थावे से चलकर अगले दिन भोर 03:30 बजे शालीमार पहुंचेगी। यह ट्रेन आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
रांची–गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन
रांची से ट्रेन संख्या 08629, 05, 12 और 19 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 08630, 06, 13 और 20 नवंबर 2026 को सुबह 08:35 बजे गोरखपुर से चलकर सुबह 07:55 बजे राँची पहुंचेगी। यह ट्रेन भी चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।
