रांची: जन्म से नेत्रहीन बेटी के यौन शोषण और जबरन गर्भपात के मामले में पोक्सो की विशेष अदालत ने शुक्रवार को पिता कृष्ण प्रसाद और मां मुन्नी देवी को दोषी ठहराया है। अदालत ने दोनों को दोषी करार देने के बाद सजा सुनाने के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है।

पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसके पिता और भाइयों ने लंबे समय तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। इसके साथ ही, उसने जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। अदालत ने इन गंभीर आरोपों को ध्यान में रखते हुए माता-पिता को दोषी माना है।