Ranchi : केंद्र सरकार की कई नीतियों के खिलाफ 28 और 29 मार्च को दो दिवसीय भारत बंद बुलाया गया है.  इस दौरान एचईसी काम करने जा रहे कर्मी पर हमला हुआ है. झारखंड में भी कई मजदूर यूनियन भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं. वहीं कुछ यूनियन बंदी के खिलाफ भी है.

सोमवार जब कुछ कर्मी काम करने के लिए एचईसी कारखाना पहुंचे तो हड़ताल का समर्थन कर रहे लोगों ने उन पर हमला किया. जिसमें कई कर्मी घायल हो गये. घायल कर्मी को एचईसी के वेलनेस सेंटर में भर्ती कराया गया है और हमला करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है.