गांव के ग्रामीणों ने शशिनाथ मिश्रा चौक से वाटरवेज तक जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह सड़क मुख्य सड़क से जुड़ती है और गांव के खेतों तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। हाल ही में सड़क के कुछ हिस्सों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण कार्य का नकारात्मक प्रभाव उनकी खेती और रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ रहा है। इसके अलावा, उन्होंने तिवारी बाबा स्थान और सामूहिक श्राद्धस्थल की जमीन को लेकर भी स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य को रोका जाए।
