गढ़वा में मिला 35 किलो सिन्थेटिक खोवा, 50 हज़ार का लगा जुर्माना
आज शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा-1 दीपश्री द्वारा गढ़वा शहर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जाँच अभियान चलाया गया।

इसी क्रम मे रंका मोड़ स्थित प्रकाश स्वीट, बसंती मिठाई एवं नमकीन, सूर्योदय शॉपी, फ़ास्ट फ़ूड कार्नर में रखे पनीर की जांच की गई।
पूरे निरीक्षण कार्य के दौरान खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि बिना खाद्य लाइसेंस के कारोबार नहीं करें और जिनके पास खाद्य लाइसेंस हैं वो अपने प्रतिष्ठान में रखना सुनिश्चित करें।
इस निरीक्षण में पुलिस प्रशासन से ASI दसरथ टोप्पो, आरक्षी विवेकानंद के अलावे खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मी विवेक तिवारी, संतोष कुमार आदि उपस्थित थें।