
हल्दीपोखर-सिदिरसाई: ट्रेन ठहराव के लिए संजीव सरदार ने शुरू किया आंदोलन—क्या होगा आगे?
पोटका में रेल ठहराव की मांग तेज, धरना प्रदर्शन आयोजित।

पोटका में रेल ठहराव की मांग तेज, धरना प्रदर्शन आयोजित।
पोटका में रेल ठहराव की मांग तेज, धरना प्रदर्शन आयोजित।
बादामपहाड़-पुरी नई रेल सेवा शुरू होने की घोषणा के बाद हल्दीपोखर और सिदिरसाई स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पोटका प्रखंड में धरना प्रदर्शन किया।
विधायक संजीव सरदार ने केंद्र सरकार की नई रेल सेवा की घोषणा को स्वागतयोग्य बताया, लेकिन कहा कि हल्दीपोखर और सिदिरसाई स्टेशनों पर ठहराव न होना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।
सरदार ने कहा कि रेल सेवा का असली लाभ तभी होगा जब स्थानीय लोग इसका फायदा उठा सकें। यह केवल ट्रेन के ठहराव का मामला नहीं है, बल्कि तीन लाख लोगों की सुविधा और अधिकार से जुड़ा है।





