विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, लोहरदगा में अभियान का आगाज
लोहरदगा : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर झारखंड के लोहरदगा जिले में तंबाकू के सेवन के खिलाफ एक व्यापक जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।

यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बोलते हुए उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने बताया कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।
उपायुक्त ने खासकर युवाओं से नशे और तंबाकू से दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि युवा वर्ग समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रतीक बन सकता है।
इस अवसर पर रवाना किया गया जागरूकता रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेगा।