झारखंड के सरकारी स्कूलों से 29,995 बच्चे बाहर, कारण क्या है?
झारखंड के शिक्षा विभाग द्वारा जारी 'डहर' पोर्टल की नई रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में लगभग 29,995 बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

सरकार द्वारा 'बैक टू स्कूल' अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अधिकारी घर-घर जाकर इन बच्चों की जानकारी जुटा रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 3,069 प्रवासी बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं और उनका नामांकन भी नहीं हो पाया है। इसके अतिरिक्त, 2,129 बाल मजदूर भी शिक्षा से वंचित हैं।
इन बच्चों की पहचान शिक्षा विभाग के 'डहर' पोर्टल के माध्यम से की गई है। इन बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग विशेष योजनाएँ बना रहा है।