महिलाओं के नहाते हुए वीडियो बनाने वाले दो क्रिकेटर गिरफ्तार
नई दिल्ली: श्रीलंका के दो युवा अंडर-19 क्रिकेटरों पर एक गंभीर आरोप लगा है, जिसमें उनपर होटल के बाथरूम में महिलाओं के नहाने का वीडियो बनाने का आरोप है।

इस घटना का केंद्र कोलंबो के नाराहेनपिटा क्षेत्र का एक होटल बताया जा रहा है। महिलाओं ने शिकायत की कि दो क्रिकेटरों ने बाथरूम में उनका वीडियो बनाने की कोशिश की।
दोनों आरोपियों को अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। पहली सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है, और उन्हें पांच लाख श्रीलंकाई रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया है।
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह देखा जा रहा है कि क्या बनाए गए वीडियो को ऑनलाइन साझा किया गया है। यदि ऐसा पाया जाता है, तो मामला और अधिक गंभीर हो सकता है।
इस पूरे प्रकरण में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा अब तक कोई आधिकारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि, इस मामले के प्रकाश में आने के बाद बोर्ड पर दबाव बढ़ता जा रहा है।