झारखंड: आशा वर्कर और सेविका–सहायिका को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा—15 लाख तक कैशलेस इलाज का लाभ
झारखंड सरकार ने राज्य की सहिया, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किया है।

इस योजना में कुल 1,15,897 परिवारों को स्वास्थ्य बीमा से जोड़ने की योजना है, जिसमें 39,976 सहिया, 38,060 आंगनबाड़ी सेविका और 37,861 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के परिवार शामिल हैं।
प्रस्तावित व्यवस्था में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलेगी।