रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एक धमाका हुआ
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय परिसर में एक गंभीर घटना सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलने पर चुटिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, देर रात दो संदिग्धों ने सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर आरएसएस दफ्तर के अंदर फेंकने का प्रयास किया। लेकिन बाउंड्री से पहले ही दोनों बोतलें गिर गईं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) सहित कई विशेष टीमों को जांच के लिए तैनात किया है। पुलिस ने असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए तकनीकी सेल की मदद भी ली है।