
कल राजधानी की सड़कों पर उतरेगी भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा
बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक होगा विशाल पैदल मार्च।

बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक होगा विशाल पैदल मार्च।
बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक होगा विशाल पैदल मार्च।
राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में व्याप्त धांधली, अनियमितता व भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा आज, गुरुवार शाम राजधानी रांची पहुंचेगी।
इसके उपरांत यात्रा जेल मोड़ होते हुए राजधानी के हृदयस्थल अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेगी। यहां छात्रों द्वारा सरकार की युवा व छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया जाएगा।
बताते चलें कि 24 अगस्त 2026 को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मस्थली नेमरा, रामगढ़ से शुरू हुई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा राज्य के विभिन्न जिलों से होते हुए अब राजधानी रांची पहुंचकर विधिवत समापन किया जाएगा।





