रांची स्टेडियम: JSCA में JPL फाइनल के दौरान भगदड़, कई लोग घायल हुए
रांची : मंगलवार को रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में झारखंड प्रीमियम लीग (JPL) के फाइनल मैच के दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्टेडियम के पश्चिमी दरवाजे पर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।
गोलू नाम के एक चश्मदीद ने बताया कि मैच शुरू होने से पहले हजारों लोग एक साथ अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे।
इस हादसे में कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के तुरंत बाद 5 घायलों को राज अस्पताल, 2 को सदर अस्पताल और 1 को पारस अस्पताल भेजा गया।
इस घटना ने रांची पुलिस और स्टेडियम प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठाए हैं। सभी को पता था कि फाइनल मैच है और भारी भीड़ आएगी, फिर भी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।