जमशेदपुर समाचार: टाटा स्टील के क्वार्टर पर कब्जे का हाईवोल्टेज नाटक, पुलिस ने कराया खाली
जमशेदपुर: कदमा के टावर रोड पर स्थित टाटा स्टील के एक क्वार्टर (संख्या L5-55) को खाली कराने के दौरान शुक्रवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला।

हंगामे की सूचना मिलते ही कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हस्तक्षेप करके स्थिति को नियंत्रित किया।
कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस क्वार्टर का आवंटन बहुत पहले समाप्त हो चुका था, फिर भी पिछले ढाई वर्षों से इसमें अवैध रूप से रहने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, एएसआई अमरेश कुमार सिंह ने कंपनी के सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें क्वार्टर खाली करने का कोई आधिकारिक या कानूनी नोटिस नहीं मिला था।