
भारत की ज्ञान-परंपरा अत्यंत प्राचीन और समृद्ध : राज्यपाल
दीक्षांत समारोह में 142 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 93 छात्राएं शामिल।

दीक्षांत समारोह में 142 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 93 छात्राएं शामिल।
दीक्षांत समारोह में 142 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 93 छात्राएं शामिल।
रांची, 24 सितंबर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से अपनी क्षमताओं को पहचानने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कहा कि समारोह में 142 स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 93 छात्राएं हैं। यह बदलते भारत की प्रेरक तस्वीर है।
उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे शिक्षाविद्, राष्ट्रसेवी और विचारशील राष्ट्रनिर्माता थे।
राज्यपाल ने भारतीय शिक्षा-परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की ज्ञान-परंपरा अत्यंत प्राचीन और समृद्ध रही है।





