मुख्य सामग्री पर जाएँ
नकली जज पकड़ाया, चला रहा था फर्जी कोर्ट…
Crime News • बड़ी ख़बरत्वरित सारांश
1 / 5

नकली जज पकड़ाया, चला रहा था फर्जी कोर्ट…

गुजरात में एक शख्स ने फर्जी ट्रिब्यूनल बनाया। खुद को उसका जज बताया और गांधीनगर में बने अपने आॅफिस में असली अदालत जैसा माहौल बनाते हुए फैसले भी सुनाए। आरोपी का नाम मॉरिस सैमुअल है।

Aaditya Hriday • 22 अक्टूबर 2024पूरी ख़बर पढ़ें
← वेब स्टोरीज़
Crime News • बड़ी ख़बर (1/5)
📋 स्टोरी का संपूर्ण सारांश (Story Highlights)

नकली जज पकड़ाया, चला रहा था फर्जी कोर्ट… — मुख्य बिंदु

पूरी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें
  1. 1

    नकली जज पकड़ाया, चला रहा था फर्जी कोर्ट…

    गुजरात में एक शख्स ने फर्जी ट्रिब्यूनल बनाया। खुद को उसका जज बताया और गांधीनगर में बने अपने आॅफिस में असली अदालत जैसा माहौल बनाते हुए फैसले भी सुनाए। आरोपी का नाम मॉरिस सैमुअल है।

  2. 2

    बतौर आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ) नकली जज मॉरिस ने अरबों

    बतौर आर्बिट्रेटर (मध्यस्थ) नकली जज मॉरिस ने अरबों रुपए की करीब 100 एकड़ सरकारी जमीन अपने नाम कर आॅर्डर पारित किए। हैरानी की बात यह है कि यह फर्जी कोर्ट पिछले पांच साल से चल रहा था।

  3. 3

    मॉरिस केस से जुड़ी दलीलें सुनता

    मॉरिस केस से जुड़ी दलीलें सुनता और ट्रिब्यूनल के अधिकारी के रूप में आदेश पारित करता था। इतना ही नहीं, उसके साथी अदालत के कर्मचारी या वकील के रूप में खड़े होकर यह दिखाते थे कि कार्रवाई असली है।

  4. 4

    असली कोर्ट के रजिस्ट्रार ने पकड़ा नकली जज

    असली कोर्ट के रजिस्ट्रार ने पकड़ा नकली जज 2019 में आरोपी ने इसी तरह अपने मुवक्किल के पक्ष में एक आदेश पारित किया था। मामला जिला कलेक्टर के अधीन एक सरकारी जमीन से जुड़ा था।

  5. 5

    इसके बाद ठग ने फर्जी अदालती कार्रवाई शुरू

    इसके बाद ठग ने फर्जी अदालती कार्रवाई शुरू की, अपने मुवक्किल के पक्ष में एक आदेश दिया, जिसमें कलेक्टर को उस जमीन के दस्तावेजों में मुवक्किल का नाम दर्ज करने का निर्देश दिया गया।

प्रकाशित: 22 अक्टूबर 2024 • संपादकीय डेस्क: Aaditya Hriday

अन्य ट्रेंडिंग विज़ुअल वेब स्टोरीज़

सभी वेब स्टोरीज़ देखें →