
जमशेदपुर: दुकानदार के घर और दुकान पर फायरिंग—पिता-पुत्र ने कैसे बचाई जान?
जमशेदपुर: पैसों के विवाद में फायरिंग, दुकानदार और बेटे ने बचाई जान।

जमशेदपुर: पैसों के विवाद में फायरिंग, दुकानदार और बेटे ने बचाई जान।
जमशेदपुर: पैसों के विवाद में फायरिंग, दुकानदार और बेटे ने बचाई जान।
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के चलते एक दुकानदार के घर और दुकान पर फायरिंग की गई।
घटना बीती रात लगभग 11 बजे की है। पवन कुमार पांडे ने बताया कि प्रमोद दुबे अपने साथियों के साथ उनके घर और दुकान के सामने पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी।
पवन कुमार पांडे ने बताया कि प्रमोद दुबे के साथ उनके बीच आठ लाख रुपए के लेन-देन का विवाद चल रहा था। उन्होंने प्रमोद से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे, जिसमें से दो लाख रुपए चुका दिए गए थे।
इस बीच, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एयर राइफल जब्त कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है।





