खूंटी: कर्रा में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत—मुख्यमंत्री ने जताया दुख
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जिसके कारण पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे जोने-लुदरू मोड़ के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे, जहां सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में 11 माह का सौरभ नायक और उसकी मां अंजली कुमारी शामिल हैं। इसके अलावा, पाको देवी (60 वर्ष), जयंती देवी, मानहु देवी, गोलू कुमार और तूती कुमारी की भी मौत हो गई।