खलारी थाना क्षेत्र के डकरा बी टाइप कॉलोनी में रहने वाले एक सीसीएल कर्मी नंदन कुमार का सड़ा गला शव उसके क्वाटर से पुलिस ने बरामद किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नंदन के आवास पिछले तीन दिनों से बंद था। कॉलोनी के आस पास रहने वाले लोगों को मंगलवार को दुर्गंध का अहसास हुआ तो लोग उसके आवास की ओर गए जहां खिड़की दरवाजे अंदर से बंद थे। आवाज देने के बाद भी दरवाजा कोई नहीं खोला तो लोग इसकी जानकारी खलारी पुलिस को दी पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर नंदन कुमार का सड़ा गला शव पंखे के फंदे पर लटका पड़ा था। लोगो ने बताया कि नंदन सीसीएल आम्रपाली में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। और पिछले एक साल से ड्यूटी नहीं कर रहा था। उसके पिता रामचंद्र दास के मृत्यु के बदले नंदन को नौकरी लगी थी। स्वर्गीय रामचंद्र दास डकरा परियोजना में एक्टिवेशन विभाग में कार्यरत थे और मूल रूप से मधुबनी बिहार के रहने वाले थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस नंदन के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।