चतरा। हंटरगंज के लूटा फाटा इलाके में सुरक्षाबल के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने आईईडी बिछा रखा था। लेकिन सर्च अभियान में शामिल जवानों ने सक्रियता से आईईडी को बरामद करने में सफलता हासिल की। आज सुबह हंटरगंज थाना क्षेत्र के लूटा फाटा इलाके में सर्च आॅपरेशन के दौरान आईईडी बरामद किया गया। जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही उसे निष्क्रिय कर दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद भी सुरक्षाबल इलाके में सर्च अभियान चला रही है।
सर्च अभियान के दौरान लूटा फाटा में सुरक्षाबलों ने आईईडी किया बरामद
चतरा। हंटरगंज के लूटा फाटा इलाके में सुरक्षाबल के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सर्च
1 मिनट में पढ़ें

विज्ञापन
आपके ज़िले की जानकारी
गांडीव लाइव से जुड़े रहें
ताज़ा ख़बरें तुरंत पाने के लिए हमें फ़ॉलो करें