रांची नगर निगम ने झारखंड भवन उपविधि-2016 के प्रावधानों के उल्लंघन के चलते एक भवन निर्माण कार्य पर कार्रवाई शुरू की है। निगम ने स्पष्ट किया है कि भवन निर्माण में अनिवार्य सेटबैक, गिफ्ट डीड और पार्किंग की व्यवस्था का अभाव पाया गया है।
निर्माण कार्य पर रोक
नगर निगम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित भवन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ की है। निर्माण कार्य को तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है। शुक्रवार को नगर निगम ने भवन पर नोटिस चस्पा करते हुए भवन स्वामी को निर्देश दिया है कि वे अगले तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।
